
आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में पांच लोगों पर किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नंगलाबड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को एक के बाद एक पांच लोगों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में आठ वर्षीय एक मासूम भी घायल हो गया जिसके चेहरे पर कुत्ते ने गंभीर रूप से काट लिया जिसका उपचार मेरठ में चल रहा है।
मामला गुरुवार का है जब एक कुत्ता अचानक आबादी में घुस आया। कुत्ते ने अचानक आठ वर्षीय आले अली, 66 वर्षीय मुशर्रफ 12 वर्षीय फैज, 35 वर्षीय फिरोज और 30 वर्षीय सोनी पर हमला कर दिया। उसके बाद सभी ने वैक्सीन लगवाई। आठ वर्षीय आले अली का उपचार मेरठ में चल रहा है।
JOB ALERT: आनंद इंडस्ट्रीज को अनुभवी अकाउंटेंट (Accountant) की आवश्यकता: 9359608288, 9012127600























