
👁 58 views Views
हापुड़: मेरठ रोड पर स्थिति निजी अस्पताल में मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): महिला मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला गुरुवार की अपराह्न का बताया जा रहा है जब करीब 4:30 बजे हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित निजी अस्पताल में जोरदार हंगामा हुआ और मारपीट भी हुई।
JOB ALERT: आवश्यकता है एक खरादिया (Turner) की: 9045639190, 9760002133























