हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें कि गोहरा आलमगीर निवासी बॉबी पुत्र ज्ञानचंद का आरोप है कि उसके पड़ोसी जबरदस्ती घर में घुस आए. घर में मौजूद परिवार वालों के साथ मारपिटाई की और उन्हें घायल कर दिया. इतना ही नहीं दबंगों ने पीड़ित के घर पर पथराव भी किया. इस दौरान घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई. पीड़ित ने पड़ोसियों पर आरोप लगाकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.


श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के चुनाव में श्री सरस्वती ग्रुप की ओर से अजय कुमार अग्रवाल (मुर्गी दाने वाले) उपमंत्री पद हेतु मेैदान में























