हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर के जंगल में किसान के नलकूप से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
गांव निवासी किसान वीरेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही फसलों में खाद डालने के लिए कीटनाशक दवाई खरीदी थी। सामान को उसने नलकूप के कमरे में रख दिया था। बुधवार की शाम नलकूप का ताला लगाकर घर चला गया। गुरुवार की सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो देखा कि नलकूप की दीवार में कूमल हुआ है और चोरों ने वहां रखी हजारों रुपए कीमत के दाई के कट्टे, कीटनाशक दवाइयां व सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























