
सौतेले बेटे पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बताया भूमि विवाद संबंधी मामला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला ने सौतेले बेटे पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाकर पुलिस से मामले में शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पति की पहली पत्नी का निधन हो चुका है जिससे एक बेटा है। पहली पत्नी के निधन के बाद उसकी व्यक्ति से शादी हो गई जिससे दो बच्चे हैं जिसमें 16 साल की बेटी भी शामिल है। महिला का आरोप है कि सौतेले भाई ने मौका पाकर किशोरी को झांसे में लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता सिंभावली थाने पहुंची और मामले में कार्रवाई की मांग की। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला परिवार में भूमि विवाद संबंधित जुड़ा होना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216

























