
👁 7 views Views
रविवार को तापमान पहुंचा 44 डिग्री, आज बादल छाने की उम्मीद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालात यह हैं कि रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही। इतने तापमान से पशु-पक्षी भी परेशान हैं। जनपद हापुड़ में बादल छाने की उम्मीद है।
मई शुरू होने से पहले ही प्रचंड गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। दोपहर के समय चलने वाली लू से भी लोग परेशान हैं। दोपहर के समय तो लोग मजबूर ही घरों के बाहर निकल रहे हैं। संभावना है कि सोमवार आज हापुड़ में बादल छा सकते हैं और आने वाले कुछ दिनों में बारिश की उम्मीद है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

























