एसएसवी कॉलेज के छात्र छात्राओं ने किया सोसाइटी कार्यालय का भ्रमण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा एक दिवसीय सामाजिक कार्यों के शोध के अंतर्गत अमीषा प्रवक्ता सोशल वर्क एसएसवी पीजी कॉलेज के नेतृत्व में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के सिकन्दर गेट हापुड़ कार्यालय का भ्रमण किया गया और सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गयी।
एसएसवी पीजी कॉलेज के शोध के छात्र छात्राओं बी.ए प्रथम वर्ष अमन कुमार, अमित कुमार, शुगम कुमार, शिवा कुमार व दीपशिखा, अनम सैफी, सुमैय्या, कु असना , बी काम प्रथम वर्ष रिजवान, अजफ , विनस, नीरु आफताब, नैहा आदि छात्र-छात्राओं ने सोसाइटी कार्यालय के भ्रमण के साथ-साथ डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ग्रीन बैल्ट पार्क भी देखी और मलिन बस्ती मोती कॉलोनी निवाजी पुरे में जाकर लोगों को साफ सफाई व शिक्षा के प्रति जागरुक किया।
सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को एसएसवी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक कार्यों के शोध के अंतर्गत सोसायटी के कार्यालय आकर सोसाइटी के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी की और सामाजिक कार्यों में आने वाली कठिनाईयो कै बारे में विस्तार से बताया गया।
इस मौके पर सोसायटी के चेयरमैन दानिश कुरेशी, कोषाध्यक्ष डॉ दिलशाद अली, प्रबंधक आसिफ मेवाती, सचिव वसी मोहम्मद , कोऑर्डिनेटर कामरान खान, अमन कुमार, अमित कुमार, शुगम कुमार, शिवा कुमार व दीपशिखा, अनम सैफी, सुमैय्या,असना, आफताब , विनस, निरु, नैहा, अजफ आदि सोसाइटी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























