
👁 8 views Views
तेज रफ्तार बाइक नाले में गिरी, दो युवक घायल
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): बुलंदशहर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास गोल चक्कर पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बाइक पर दिल्ली निवासी दो युवक सवार थे, जो हापुड़ में रिश्तेदारी में आए हुए थे।
बताया गया कि तेज रफ्तार के चलते स्विफ्ट कार को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक चोटिल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक को नाले से बाहर निकाला।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















