हर घर तिरंगा अभियान को गति
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाजपाईयो ने शुक्रवार को एक बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान को गति देने का निर्णय लिया और अभियान के माध्यम से लोगो में देशप्रेम को जागृत करना है।हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने शुक्रवार को भाजपाई व अन्य लोगो को सम्बोधित किया और कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर तिरंगा फहराएगा और सभी अपने घरो पर तिरंगा फहराएं।
विधानसभा क्षेत्र हापुड़ में शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता देहात मंडल के अध्यक्ष दिनेश त्यागी ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डा विकास अग्रवाल, मुनेश त्यागी, सुधीर शर्मा,महेश शर्मा,अमित डहाना,राहुल त्यागी, मनोज गोयल, नानक चंद त्यागी सहित हापुड़ देहात मंडल के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























