
हज यात्रियों के लिए खास खबर
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ के पत्र संख्या जी-11/1586/ एस०एच०सी०/2026 16.03.2026 द्वारा अवगत कराया गया है, कि कि हज 2026 की यात्रा के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इण्डिया की ओर से कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है जो निम्नवत है:-
01 हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई द्वारा तीसरी एवं अन्तिम किश्त के रूप में जमा की जानी वाली धनराशि की घोषणा दिनांक 15.03.2026 तक कर दी जायेगी, परन्तु इस धनराशि में कैटरिंग की धनराशि सम्मिलित नहीं होगी, जो हज यात्रियों को बाद में जमा करनी होगी।
02 हज-2026 में मक्के में स्वयं विल्डिंग में किचन व्यवस्था समाप्त कर दी गयी है, सभी हज यात्रियों को कैटरिंग व्यवस्था के अन्तर्गत खान-पान उपलब्ध कराया जायेगा, भारत में अनेक प्रान्त हैं जहां लोग अपनी सुविधानुसार प्रान्तीय खान-पान का सेवन करते हैं, परन्तु हज में ऐसा सम्भव नहीं है, इसलिये हज कमेटी ऑफ इण्डिया. मुम्बई एक कामन फूड का चयन कैटरिंग सेवा हेतु विचार किया जा रहा है।
- हज 2026 में जाने वाले प्रत्येक हज यात्री को उड़ान स्थल पर बुकिंग उपरान्त प्रपत्रों के वितरण के समय एक स्मार्टवॉच भी उपलब्ध करायी जायेगी, यह स्मार्टवॉच डाटा केबिल से रिचार्ज होगी, जिसे हज यात्रा हेतु प्रस्थान करने उपरान्त प्रत्येक हज यात्री को अपनी कलाई पर पहनना आवश्यक होगा, इस स्मार्टवॉच में यात्री के यात्रा से सम्बन्धित सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध होगा, स्मार्टवॉच जी०पी०एस० से कनेक्ट होगी, जिससे यात्री के बिछड़ जाने अथवा किसी अन्य समस्या होने पर इसमें लगे बटन को यात्री द्वारा दबाते ही सीधे कन्ट्रोल रूम में सिग्नल पहुंच जायेगा, जिससे यात्री की सही लोकेशन पता लगाने उपरान्त उसकी समस्या निवारण किया जाना सम्भव हो सकेगा, हज यात्री अपनी स्मार्टवॉच की चार्जिंग पूर्ण रखें अन्यथा डिस्चार्ज होने पर यह कार्य नहीं करेगी, जिससे यात्री को आवश्यकता पड़ने पर असुविधा होगी।
- सभी हज यात्रियों को उड़ान तिथि आवण्टित हो चुकी है, यात्रियों को उड़ान तिथि से दो दिवस पूर्व निर्धारित उडान स्थल पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म कराना आवश्यक होगा, बुकिंग कन्फर्मेशन हेतु यात्री अपने सगे-सम्बन्धी को भेजकर भी करा सकते है, परन्तु उड़ान तिथि से 24 घण्टे से पूर्व यात्री को उड़ान स्थल पहुंचना होगा, यात्रा से सम्बन्धित प्रपत्र सम्बन्धित यात्री को उपलब्ध कराये जायेंगे।
हज-2026 हेतु चयनित हज यात्रियों से पासपोर्ट पहले से जमा नहीं कराये गये हैं. बुकिंग के समय प्रत्येक हज यात्री को अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा, यात्रियों को स्वयं यह भी सुनिश्चित किया जाना है कि उनका पासपोर्ट डैमेज श्रेणी के अन्तर्गत न हो अन्यथा यात्रा बाधित हो जायेगी, जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित हज हज यात्री का ही होगा।
05 प्रत्येक हज यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर हज सुविधा एप एवं नुसुक एप डाउनलोड करना अनिवार्य है, बिना नुसुक एप के मदीने में रियाजु जन्नाह हेतु पंजीकरण सम्भव नहीं होगा, जिन हज यात्रियों ने अपने नम्बर के स्थान पर किसी अन्य सगे-सम्बन्धी / एजेण्ट का नम्बर अंकित कर रखा है. उनसे अनुरोध है कि उनके स्थान पर अपना नम्बर रजिस्टर्ड करा लें, अन्यथा हज यात्री को हज यात्रा के दौरान असुविधा होगी।
अतः उक्त के क्रम में जनपद हापुड़ में हज 2026 हेतु चयनित हज यात्रियों के लिये उक्त दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का कष्ट करें, ताकि हज 2026 की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम हो सके।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464






























