
वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए लगाए स्पीकर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में पुलिस ने चौराहों पर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह लाउड स्पीकर लगाए हैं। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में बढ़ती सर्दी व कोहरे को देखते हुए जगह-जगह जागरूकता के लिए स्पीकर लगाए गए हैं जिसकी मदद से वाहन चालकों से अपील की जा रही है कि धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में संभलकर वाहन चलाएं। नियमों का पालन करें और स्पष्ट रूप से दिखाई देने पर ही वाहन को ओवरटेक करें। आपात सहायता में 1033 पर कॉल करें।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























