
मुख्य चुनाव आयोग के विरोध में प्रदर्शनकारी सपा नेता गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के रविवार को प्रस्तावित मार्च को हापुड़ पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला दफ्तर पर रोक दिया इसके विरोध में सपा कार्यक्रमों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। सपाईयों ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका और पुलिस पुतले के अवशेष ले भागी।
समाजवादी पार्टी का झंडा उठाकर और सिर पर लाल टोपी पहने सपा कार्यकर्ता रविवार को समाजवादी पार्टी के जिला दफ्तर पर एकत्र हुए और उन्होंने जैसे ही पैदल मार्च निकालने का प्रयास किया तो पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। पैदल मार्च रोकने से गुस्साएं सपा नेताओं ने चुनाव आयोग व सरकार के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और नारे लगाए। पुलिस और सिपाहियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और वोट चोर कह कर नारेबाजी की पुलिस पुतले के अवशेष लेकर भाग खड़ी हुई। सपा कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने दर्जनों सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















