
धीरखेड़ा 33/11 KV सबस्टेशन में मरम्मत कार्य, रविवार आज 7 घंटे प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से धीरखेड़ा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। धीरखेड़ा 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य और जर्जर खंभों को बदलने के चलते रविवार आज बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक धीरखेड़ा बिजलीघर से जुड़े सभी इलाकों की बिजली कटौती रहेगी।
इस दौरान उपकेंद्र की छत की मरम्मत के साथ-साथ बिजनेस प्लान के तहत 33 KV लाइन के पुराने और जर्जर पोल बदलने का काम किया जाएगा। विभाग का कहना है कि भविष्य में बिना किसी बाधा के सुरक्षित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए यह काम कराया जा रहा है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















