हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): पंजाबी समाज के राष्ट्रीय प्रदेश संयोजक व भाजपा नेता प्रवीण सेठी को पंजाब में इंटरनेशनल वूमेन पावर सोसायटी द्वारा पदम शौर्य अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन राजेंद्र कोर मान, मिस एशिया सरबजीत कौर, इंटरनेशनल वूमेन पावर सोसायटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका अरोड़ा, पंजाब की अध्यक्ष पारुल मनचंदा ने प्रवीण सेठी को पदम शौर्य अवार्ड देकर सम्मानित किया। प्रवीण सेठी पंजाबी समाज के राष्ट्रीय व प्रदेश संयोजक, राष्ट्रीय व्यापार मंडल पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष, रेलवे सलाहकार समिति दिल्ली मंडल के सदस्य व हर मिलाप मिशन के प्रचारक व भाजपा नेता हैं । उनकी समाज सेवा को देखते हुए उन्हें पंजाब में पदम शौर्य अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है।उत्तर प्रदेश से अकेले प्रवीण सेठी को चुना गया। सेठी ने सभी का आभार प्रकट किया है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























