
18 लाख रुपए मूल्य की तस्करी की शराब बरामद, दो तस्कर दबोचे
हापुड, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 250 पेटी अवैध शराब (कीमत करीब 18 लाख रुपये), 02 मोबाइल फोन, 10,000/- रुपये नकदी (अवैध शराब विक्रय से अर्जित) व घटना में प्रयुक्त कैन्टर बरामद किया है।यह शराब हरियाणा से तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि पिलखुआ पुलिस छिजारसी टोल प्लाजा के पास चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक कैंटर को जांच के लिए रोक लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि कैंटर में शराब लदी थी जिसे तिरपाल से ढका गया था।पुलिस ने बिहार राज्य के जनपद मुजफ्फर पुर के गांव तरौरा गोपाल पुर का छोटा साहनी व जनपद वैशाली के थाना लालगंज के गांव बसंता का नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार तस्करों ने अवैध शराब को हरियाणा राज्य से लाकर बिहार राज्य में शराब प्रतिबंधित होने के कारण अधिक कीमत पर सप्लाई कर आर्थिक लाभ कमाना बताया है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























