
👁 45 views Views
बृजघाट पर पुलिस इंतजाम से श्रद्धालु खुश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्येष्ठ माह गंगा दशहरा पर्व पर सोमवार को मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह व पुलिस बल के साथ बृजघाट गंगा तट पर घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से वार्ताकार उनकी परेशानियों के बारे में जाना। श्रद्धालु ने पुलिस व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। डीआईजी ने ब्रजघाट पर बैरिकेडिंग, स्नान घाट, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया। पुलिस अफसर ने गंगा स्नान घाटों का पैदल तथा नाव द्वारा भ्रमण किया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























