
👁 130 views Views
जनगणना में जुटी महिला से अभद्रता करने पर दो गये जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के कस्बा बहादुरगढ में जनगणना कार्य में जुटी एक महिला टीचर से अभद्रता करना दो युवको को महंगा पड़ा और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी।
जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जनगणना कर रही महिला टीचर से अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी कस्बा बहादुरगढ के दीपक व सोनू है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























