
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया 15 जुलाई दिन बुधवार को पश्चिम दिशा में प्रातः11बजकर 10 मिनट में हो रहा हैं जिस कारण 2 दिन पूर्व यानि की 13 जुलाई से मांगलिक कार्य रुक जाएंगे !जैसे विवाह,गृह प्रवेश,मुंडन,उपनयन संस्कार आदि मांगलिक कार्य रुक जायेगे !हवन,पूजा,मंत्र जाप,कथा,नामकरण संस्कार प्रारम्भ रहेंगे !तथा गुरु उदय 10 अगस्त दिन सोमवार में पूर्व दिशा में प्रातः 07 बजकर 53 मिनट में उदय होंगे !तदोउपरांत 15 अगस्त से केवल गृहारंभ,व्यापार,वाहन,नलकूपा, का शुभ कार्य शुभ मुहूर्त देखकर कर सकते हैं ! 22 जुलाई में भड्डलीनवमी अबूझमुहूर्त विवाह का हैं जिसमे विवाह कार्य कर सकते हैं ! भड्डलीनवमी अबूझमुहूर्त का शास्त्रीय मत नहीं हैं परन्तु क्षेत्रीय परम्परा हैं !25 जुलाई दिन शनिवार को देवशयनी एकादशी व्रत हैं !इसी दिन से भगवान विष्णु चारमाह के लिए क्षीरसागर में योगनिद्रा की अवस्था में शेषनाग की शय्या पर लक्ष्मी माता के साथ विराजमान रहते हैं !एवं 25 जुलाई से ही चातुर्मास प्रारम्भ हो रहा हैं !इन चार महीनों में सृस्टि का संचारण भगवान शिव करते हैं !चातुर्मास में व्रत,हवन,जाप,दान आदि करने से विशेष शुभफल प्राप्त होता हैं !चातुर्मास 20नबम्बर दिन शुक्रवार कार्तिक शुक्ल देवठान एकादशी तक रहेगा !20 नवम्बर देवठान एकादशी से विवाह कार्य पुनः प्रारम्भ हो जायेगा !
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय 🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विषेशज्ञ
संपर्क सूत्र 9634408321























