
👁 11 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित गोपीपुरा के बाहर पानी की बर्बादी होने से लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। हालात यह है कि सैंकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो गया है जो नाली में बह रहा है।
रविवार की सुबह क्षेत्रवासी जब गोपीपुरा के बाहर पहुंचे तो देखा कि वहां पर साफ पानी नाली में बह रहा था। बताया जा रहा है कि इलाके में पाइपलाइन से जोड़ा कार्य चल रहा है। शनिवार को पानी की पाइपलाइन लीक हो गई। रात भर पानी बहता रहा जिससे लोगों में नाराजगी है।























