हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव दतियाना में मंगलवार की रात हथियारों से लैस होकर आए बाइक सवार दबंगों ने किसान के घर पर पथराव किया। किसान का आरोप है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। किसान ने जब शोर मचाया तो आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि सिंभावली के थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है।
गांव निवासी प्रभाकर त्यागी ने बताया कि मंगलवार की रात को कुछ हथियारबंद लोगों ने घर पर आकर पथराव किया। पीड़ित ने जब झांक कर देखा तो आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल-बाल बच गया। परिवार दहशत में है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























