👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को बाबा खाटू श्याम की यात्रा का आयोजन किया गया। बाबा खाटू श्याम की यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से निकली जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर हिस्सा लिया और यात्रा में नृत्य कर अपनी आस्था का परिचय दिया। खाटू श्याम बाबा की एक झलक पाने के लिए भक्त बेताब दिखाई दिए। सिंभावली के किसान डिग्री कॉलेज से खाटू श्याम जी की यात्रा का शुभारंभ हुआ। बाबा खाटू श्याम के भजनों पर भक्त उनका गुणगान कर रहे थे। हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा के जयकारे भी इस दौरान गूंजे। शोभा यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह आस्था के रंग में रंग गया।
























