
👁 100 views Views
सिंभावली: फंदे से लटकी मिली महिला की लाश, मचा कोहराम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में लापता महिला की लाश फंदे से लटकी मिली जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच जारी है।
रविवार की रात सिंभावली क्षेत्र की एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। इसके बाद महिला को परिजन ढूंढने लगे। जब परिजन घर पहुंचे तो महिला की लाश लटकी थी जिसके बाद उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जिससे मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस की जांच जारी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















