
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ता हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव श्यामपुर पहुंचे जहां लोगों को आजाद समाज पार्टी से जुड़ने का आव्हान किया। नुक्कड़ सभा के जरिए लोगों को उनके हक और समानता को लेकर लड़ाई लड़ रहे सांसद चंद्रशेखर आजाद की नीतियों के बारे में बताया। आजाद समाज पार्टी के हापुड में स्टार प्रचारक उमेश शंकर सार्जन ने अपने भाषण से लोगों को जागरूक किया। उनकी टीम में अमरजीत सिंह, वासु कुमार जाटव, भरत सागर ने लोगों को आजाद समाज पार्टी का सदस्य बनाया। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरीष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत कर लोगों में अपनी और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का आह्वान कियाl
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























