हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक अस्पताल में गर्भ में नौ महीने के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी शाहीन ने गुरुवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी कि सिंभावली के राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित एक निजी अस्पताल में उसने अपनी पत्नी को डिलीवरी के लिए भर्ती कराया जहां महिला का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए ड्रिप, इंजेक्शन लगाए गए। इसी बीच बच्चे की गर्भ में मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065























