👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में ऊर्जा निगम ने किल्हौडा बिजली घर पर एक नया फीडर बनाने का फैसला लिया है। फीडर का नाम इसनपुर होगा जिसका निर्माण रिवैंप योजना के तहत कराया जाएगा। योजना के तहत पहले चरण में जर्जर तार और जर्जर खंभे बदले जाएंगे।
किल्हौडा में इसनपुर फीडर बनाया जाएगा। इस बिजली घर पर पहले से चार फीडर है। इसनपुर के बाद पांच फीडर हो जाएंगे। अगले हफ्ते कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950























