
श्याम सुंदर बाबूगढ़ क्षेत्र में बार-बार कर रहा है प्लाटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों के हौसले बुलंदी हैं। एक बार बुलडोजर फिर जाने के बाद फिर से इस स्थान पर कॉलोनी बसाने की तैयारी शुरू कर देते हैं।
हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण के एक प्रेस नोट के अनुसार बाबूगढ़ गांव चक्रसेनपुर में केंद्रीय विद्यालय के पास किसान धर्म सिंह, बलराम सिंह, रामायण, रविंद्र की करीब 20 हजार वर्ग मीटर भूमि है जिसमें अवैध रूप से श्याम सुंदर शर्मा अवैध कॉलोनी काट रहा है। प्राधिकरण ने 15 मई 2026 को बुलडोजर चला कर अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया।
बता दे कि इसी कॉलोनी को प्राधिकरण 13 फरवरी 2026 को भी बुलडोजर चलाकर ध्वज किया था, परंतु शिवकुमार शर्मा की हिम्मत देखिए वह मौका लगते ही फिर सक्रिय हो गया और उसी स्थान पर फिर से प्लाटिंग शुरू कर दी, जिसे फिर से 15 मई को ध्वस्त कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त श्याम सुंदर शर्मा की दो अन्य कॉलोनी को भी ध्वज किया गया है जो क्रमशः 4 हजार वर्ग मीटर व 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में काटी जा रही थी।
प्राधिकरण द्वारा जारी प्रेस नोट के विश्लेषण से ऐसा प्रतीत होता है कि श्याम सुंदर शर्मा एक ऐसा व्यक्ति है जो बाबूगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक प्लाटिंग का धंधा कर रहा है सरकार को इस ओर ध्यान देकर जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।
#HPDA
#up.gov
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























