श्री बालाजी महाराज सेवा समिति पिलखुवा ने मेहंदीपुर बालाजी में दरबार लगा कर भक्तों के काटे संकट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री बालाजी महाराज सेवा समिति पिलखुआ के तत्वाधान में भक्तों का जत्था राजस्थान के मेहंदी जिला दौसा स्थित श्री बालाजी महाराज के धाम पहुंचकर श्री बालाजी महाराज सेवा समिति ने बालाजी का दरबार लगाया जिसमें काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के संकटों का निवारण हुआ। श्री बालाजी महाराज सेवा समिति वर्ष 1987 से स्थापित सेवा भक्ति के साथ-साथ भक्तों के संकटों का निवारण करती है।
श्री मेहंदीपुर धाम में सेवाकुंज धर्मशाला में रात्रि के समय महारानी की चौकी जागरण किया गया जिसमें कई कलाकारों ने भाग लेकर माता के भजनों का गुणगान किया। इसके पश्चात माता रानी की खड़ी जोत कर आरती के बाद समापन हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुजी दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि मेहंदीपुर में पहुंचकर भक्तों के संगठनों का निवारण किया जाता है जिसमें बाबा की अर्जी दरखास्त और बाबा को प्रसाद के रूप में सवामनी का भोग लगाकर बाबा को मनाया जाता है तथा भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है घाटा मेहंदीपुर में मुख्य रूप से तीन देव विराजमान हैं प्रथम श्री बालाजी महाराज द्वितीय श्री भैरव बाबा तृतीय श्री प्रेतराज महाराज पूजा अर्चना की जाती है।
वही गुरुजी सुनील कुमार गर्ग ने बताया की श्री बालाजी महाराज के पावन धाम जैसा कोई दूसरा धाम नहीं है यहां पर हनुमान जी का बाल रूप में भक्तों के संकटों का निवारण करते हैं। तथा हवन पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर अनुज मित्तल मोहित गुप्ता अमन मित्तल मनोज मित्तल दीपक कुमार, गौरव कुमार विपिन कुमार, देवेंद्र कुमार,छोटे तनिस गर्ग।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






















