हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा राज्य वित्त आयोग की धनराशि से क्षेत्र के नालों, सड़कों और नालियों की मरम्मत कराई जाएगी जिसमें लगभग 6.73 करोड रुपए की राशि खर्च होगी। राज्य वित्त आयोग की ओर से 6 करोड़ 74 लाख रुपए की धनराशि जारी हो चुकी है। इससे वार्ड 25 तगासराय गेट के पास से सिकंदर गेट के पास तक क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत, वार्ड नंबर 33 में मोती कॉलोनी में सिकंदर गेट टंकी के पास क्षतिग्रस्त नाले की मरम्मत कार्य, वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर आठ तक विभिन्न स्थानों तक गलियों में नाली पुलिया और सड़क का निर्माण, वार्ड नंबर 9 से वार्ड नंबर 16 तक विभिन्न स्थानों तक गलियों में नाली पुलिया और सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 17 से 41 तक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। नगर पालिका की सीमा क्षेत्र के नालों को ढकने के लिए स्लैप ढकने का कार्य भी किया जाएगा।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






















