श्री बालाजी महाराज सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा। श्री बालाजी महाराज सेवा समिति द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा पर्व लाल गंगा सहाय की धर्मशाला मे गुरु के प्रति गहन श्रद्धा का प्रतीक बड़े हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें श्री बालाजी महाराज का आलोकिक श्रंगार किया गया, बाबा का छप्पन भोग लगाया गया।
गुरु दिनेश कुमार गोयल ने अपने गुरुवर आर पी गुप्ता, सुभाष चन्द्र, राजकुमार गुप्ता, रब्बो जो, ब्रह्मलीन गुरुवार को याद करते हुए ज्योति प्रचंड के साथ पूजा अर्चना प्रारंभ की। बालाजी महाराज के भजन संकीर्तन के माध्यम से बाबा का गुणगान किया गया। जिसमें हमारे है गुरुदेव तो हमें किस बात की चिंता, बाबा आ जाओ एक बार बाबा को मानते हुए सुंदर-सुंदर भजनों का आयोजन हुआ।
श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के अध्यक्ष व गुरुदेव दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि, करता करे न कर सके गुरु करे सब होय, सात दीप नो खंड में गुरुवर से बड़ा न कोय, गुरु से बड़ा कोई नहीं और गुरु का स्थान बड़ा होता है।
छोटे गुरु सुनील गर्ग ने बताया कि बाबा का नाम ले लो सहारा मिलेगा,यह जीवन तुमको दोबारा ना मिलेगा।
भंडारे में सभी भक्तों ने बाबा की प्रसादी ग्रहण की। बाबा के सेवक ,अनुज मित्तल, विनोद रमन, मोहित गुप्ता, मनोज मित्तल, टीटू, पीयूष कुमार, गौरव गोयल,अनुज कुमार, दीपक सेन, उषा गोयल खुशबु गोयल,नेना सक्सेना,शिखा गुप्ता,माला मित्तल आदि बाबा के सेवक मौजूद रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























