देशभक्ति गीतों से गूंज उठा शहीद मेला परिसर
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): स्वाधीनता संग्राम के शहीदों की स्मृति में आयोजित शहीद मेला में ब्रहापुंज फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रागनी, लोकसंगीत व छात्राओं के देशभक्ति गीतों से समूचा पंडाल गूंज उठा और दर्शकों की भरपूर तालियां मिली। भूलेराम महाशय की मंडली की रंगीनियों से दर्शको का बखूबी मनोरंजन किया। इस अवसर पर कलाकारों को तिरंगा पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्रहापुंज फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अनुशासन सचिव गुलशन त्यागी स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष ललित कुमार अग्रवाल, महामंत्री एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी संरक्षक चेतन प्रकाश अग्रवाल प्रचार मंत्री अतुल अग्रवाल, विरेन्द्र गर्ग, सोनू कंसल, राष्ट्रीय सैनिक संस्था हापुड़ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, मुकेश प्रजापति, मुकेश त्यागी, विजय वर्मा, सत्येन्द्र त्यागी, नवीन त्यागी समर्द्धि शर्मा दिवाकर त्यागी श्रेष्ठ त्यागी सोनू बंसल मौजूद रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























