हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल चौराहे पर हिंदू संगठन पठान फिल्म के विरोध में उतर आए और उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि पठान फिल्म को बैन किया जाए। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि फिल्म को बैन नहीं किया गया तो वह फिल्म का बहिष्कार करेंगे और फिल्म देखने नहीं जाएंगे।
फिल्म पठान को लेकर जगह-जगह विरोध हो रहा है। जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ के गांव सेहल चौराहे पर भी हिंदू संगठनों ने फिल्म में दर्शाए गए कुछ सींस को लेकर आपत्ति जताई और विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फिल्म के कुछ दृश्यों से संस्कृति को ठेस पहुंच रही है। हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं ने शाहरुख खान का पुतला फूंका। इस दौरान विवेक कुमार, विकास अग्रवाल, जसवंत कुमार, हरी आदि मौजूद रहे।























