👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के ककराना के रास्ते पर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली का खंबा भी टेढ़ा हो गया। इस दौरान गाड़ी में बैठे दो बच्चे बाल-बाल बच गए जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का लोहे का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही 11हजार की लाइन का पोल कार के ऊपर नहीं गिरा अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था।
























