
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद में कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी का अभियान चलाकर अग्नि सुरक्षा संबंधी फायर ऑडिट, अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की सुनिश्चितता एवं प्रशिक्षण आदि का आयोजन किया गया जिसमें भवनों में कार्यरत प्रबंधन/कर्मियों को अग्नि से बचाव के उपाय बताए। अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गयी। साथ ही पर्याप्त निकास मार्ग के संबंध में जानकारी ली गयी तथा प्राप्त निकास मार्ग सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया तथा अग्निदुर्घटना के दौरान कैसे स्वयं और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले इस संबंध में भी बताया गया। इसके साथ सभी संस्थानों के प्रबंधन को अग्नि सुरक्षा के समस्त उपायों को स्थापित और कार्यशील रखने हेतु भी निर्देशित किया। नजदीकी अग्निशमन केंद के संपर्क नंबर का भी प्रचार-प्रसार किया गया और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने हेतु अवगत कराया गया।
इस अभियान में हापुड़ नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हापुड़ ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया जिसमें ब्रिटिश इंस्टीट्यूट कोचिंग सेंटर अनाज मंडी पक्का बाग हापुड, मधुसूदन क्लासेस पक्का बाग हापुड, ज्ञान अमृत लाइब्रेरी पक्का बाग हापुड, ओमपाल सोलंकी कोचिंग सेंटर 176 नई मंडी पक्का बाग हापुड़, अचीवर्स जर्नी लाइब्रेरी 1678 न्यू शिवपुरी, ए + बी कोचिंग सेंटर थापर वाली गली, एक प्रयास कोचिंग सेंटर अनुपम चौक शिवपुरी हापुड़, बसंत लाल कोचिंग सेंटर 1320/2 / 3 न्यू शिवपुरी हापुड, विद्यार्थी एकेडमी फ्रीगंज रोड हापुड, ACHIEVERS लाइब्रेरी C3 राम परिसर में प्रीत विहार हापुड़, आनंद एकेडमी अर्जुन नगर ,अचीवर्स लाइब्रेरी मेरठ रोड, भोरा साहब गुरुद्वारा के सामने, सरस्वती लाइब्रेरी केशव नगर चौकी के पास मोदीनगर रोड हापुड, सरस्वती क्लासेस कोचिंग सेंटर शिवनगर मोदीनगर रोड हापुड, यूनिटी लाइब्रेरी मेरठ रोड हापुड पेट्रोल पंप के पास आदर्श कुमार आदि को चेक किया गया जिसमें कुछ संस्थान बंद पाए गए जो खुले थे उन्हें उपरोक्तनुसार निर्देशित किया गया I























