
👁 16 views Views
हापुड़, सीमन / रियाज अहमद / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में गुरुवार को भयंकर आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान मजदूरों में भी हड़कंप मच गया।
मामला गुरुवार का है जब धौलाना की फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई जिसकी लपटे दूर से देखी जा सकती थी। इसके बाद फैक्ट्री में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास की फैक्ट्री में भी काम करने वालों में भी दहशत की स्थिति बन गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।























