
गेहूं की फसल में आग लगने से कई बीघा फसल जलकर राख
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सेना में हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल को आग के हवाले कर दिया जिसकी वजह से हाहाकार मच गया। आग लगने के कारण किसान को काफी नुकसान हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
गांव सेना निवासी किसान असलम ने बताया कि उनके खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है जिससे निकली चिंगारी ने खड़ी और सूखी गेहूं की फसल को आग के हवाले कर दिया। तेज हवा के कारण आग काफी तेजी से फैल गई जिसने आसपास के अन्य किसानों के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान किसान का भारी नुकसान हो गया जिसने मुआवजे की मांग की है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























