
👁 9 views Views
गढ़ में 10 करोड़ से बनेंगे फूड प्लाजा, वेंडिंग जोन व सामुदायिक शौचालय
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में जल निगम द्वारा वेंडिंग जोन, फूड प्लाजा और सामुदायिक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा जिसमें करीब 10 करोड रुपए का खर्चा आएगा। इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। बड़ी संख्या में दूर-दूर से गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु आते हैं जिन्हें इन सभी के निर्माण से राहत मिलेगी। मामले में अधिशासी अभियंता अमीरुल हसन ने बताया कि विकास कार्य को लेकर टेंडर निकाला गया है। प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























