सात शिक्षकों को बरेली में मिला पारस रत्न सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश स्तरीय समाजसेवी संस्था पारस एजुकेशन सोसायटी की तरफ से बरेली में आयोजित सम्मान समारोह में हापुड़ के सात बेसिक शिक्षकों को सम्मानित किया। इसमें साहित्य, कला और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट स्थान रखने वाले प्रदेश के 111 लोगों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में हापुड़ जिले के सात शिक्षक अरुणा कुमारी राजपूत, प्रवीन कुमार सैनी, पूजा चतुर्वेदी, कल्पना, शाहना सैफी, आसमीन बानो, रफत सुल्ताना को शामिल किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए दिया गया। बरेली में सम्मानित होने पर जनपद के अनेक लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























