
बाबूगढ़ छावनी में RCM स्टोर पर धूमधाम से मनाया गया सेवा दिवस
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी के बछलौता रोड स्थित RCM स्टोर पर सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं को हेल्थ और हाइजीन के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि RCM एक 26 वर्ष पुरानी डायरेक्ट सेलिंग स्वदेशी कंपनी है, जो ग्राहकों तक क्वालिटी प्रोडक्ट सीधे उपलब्ध कराने का दावा करती है।
कंपनी की ओर से बताया गया कि RCM स्टोर से लगातार छह महीने घरेलू सामान खरीदने पर सातवें महीने मुफ्त सामान देने की योजना भी संचालित की जाती है। आयोजकों के अनुसार संस्था से बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
RCM से जुड़े लोगों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सेवा, स्वास्थ्य और संस्कार के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















