
पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पटना मुरादपुर बिजलीघर से जुड़े इलाकों में गुरुवार आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से 33 केवी लाइन पर खंभे लगाने का कार्य किया जाना है, जिसके चलते शटडाउन लिया जाएगा।
इस दौरान किला कोना, चैनापुरी, मिनाक्षी रोड, नवीकरीम, मोरपुरा, फूलगढ़ी, अयोध्यापुरी, अनूज विहार, सोहनपुर, भीमनगर, शिवनगर, सुभाष नगर, सर्वोदय कॉलोनी, संकेत, कविनगर और लक्ष्मणपुरा समेत कई इलाकों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010





















