
हापुड़: मेरठ रोड पर झाड़ियों में आग लगाने से हवा हुई जहरीली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित रोडवेज बस अड्डे के सामने झाड़ियों में कूड़े में आग लगाने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि झाड़ियों में आग लगाए जाने के बाद आसपास धुआं फैल गया, जिससे वातावरण प्रदूषित हो गया। सड़क किनारे आग लगाए जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में इस तरह आग लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार कूड़े में आग लगाई गई है जिससे लोगों को आँखो में जलन, सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671






















