👁 0 views Views
सनसनीखेज चोरी का खुलासा,तीन बदमाश दबोचे चार बैटरी बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए तीन बदमाशो को धर धबोचा जिनके कब्जे से चार बैटरी व एक इन्वर्टर मिला है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोर व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस एक चोरी के सिलसिले में धारा 380, 411 भादवि के तहत तीन बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 04 बैटरा व एक इन्वर्टर बरामद किया है।आरोपी गांव कोटा हरनाथ पुर का सुमित खटीक,विनय जाटव व निखिल उर्फ छोटू जाटव है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996






















