हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डायट हापुड़/ ग़ज़ियाबाद द्वारा उप्राचार्य ज्योति दीक्षित की अध्यक्षता में कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वेबिनार की अतिथि वक्ता ऐडवोकेट मन्झरी उपाध्याय द्वारा PoSH ऐक्ट तथा विशाखा गाईड लाइन्स पर लोगों को अवगत करवाया गया। इटावा के स्टेट रिसोर्स ग्रुप श्री राम जनम ने पीड़ितों पर इसके प्रभाव,चित्रकूट के स्टेट रिसोर्स ग्रुप गीत श्रीवास्तव ने इसमे पुरुषों एवं महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की। ग्रेटर नोएडा की एस एच ओ किरण यादव द्वारा इसकी जिम्मेदार रिपोर्टिंग के बारे में बताया गया , राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से सरिता सिंह ने कार्यस्थल को सुरक्षित बनाने हेतु नियुक्तायों द्वारा उठाये जाने वाले उपायों की चर्चा की गयी। इनकम टैक्स कमीशनर शिखा दरबारी द्वारा समाजिक सांस्कृतिक कारकों से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन गाज़ियाबाद की स्टेट रिसोर्स ग्रुप पूनम शर्मा द्वारा किया गया। संस्थान की उप प्राचार्या ज्योति दिक्षित द्वारा अन्त में सभी अतिथि अतिथि वक्ताओं का तथा प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
ये भी पढ़ेः अपडेट: एसआईबी को एक करोड़ की टैक्स चोरी मिली
https://ehapurnews.com/update-sib-found-tax-evasion-of-rs-1-crore/
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























