कृषि उपकरणों पर अनुदान लेने के इच्छुक किसानो का चयन
हापुड, सूवि(ehapurnews.com): शासन के दिशा-निर्देशों में दी गई व्यवस्थानुसार रूपये- 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्रों / कृषि रक्षा उपकरणों यथा कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फलोर व स्माल गोदाम इत्यादि के लाभार्थियों का चयन कृषि विभाग की पोर्टल / वेब साईट पर जिलाधिकारी महोदया हापुड की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी०एल०ई०सी०) के समक्ष ई लाटरी करायी जानी है, जिसके लिए जनपद के कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग में संचालित कृषि यंत्रीकरण सम्बन्धित समस्त योजनाओं में अनुदान पर वितरण हेतु कृषि यंत्रों / कृषि रक्षा उपकरणों आदि में लाभार्थीयों के चयन के लिए ई-लाटरी कराये जाने हेतु दिनांक-11.01.2024 एंव 12.01.2024 स्थान विकास भवन सभागार हापुड में समय प्रातः 10:30 बजे से निर्धारित किया गया है। जनपद के समस्त सम्बन्धित कृषक बन्धुओं जिन्होने कृषि यंत्रों/कृषि रक्षा उपकरणों
आदि का ऑनलाइन बुकिंग किया है वे किसान भाई उक्त निर्धारित तिथि, स्थान व समय में उपस्थित रहकर ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन में सहभागिता करने का कष्ट करें।
ये भी पढ़ेःसर्दियों में सरसों का साग हार्ट हेल्थ और स्किन की हेल्थ को करता है बेहतर
https://healthycharcha.in/if-you-want-to-live-life-openly-keep-your-mind-positive-2/
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

























