
7 लाख बकाया न चुकाने पर गढ़ में बीज की दुकान को किया सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में राजस्व विभाग की टीम ने बीज भंडार की दुकान को सील कर दिया। बकाया धनराशि जमा ना करने पर राजस्व विभाग ने गुरुवार को सीलिंग की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि बीज भंडार संचालक पर सात लाख रुपए का बकाया था जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
नायब तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी ने बताया कि सहारनपुर स्थित एक बीज और दवा कंपनी का गढ़ नगर में स्थित बीज भंडार कंपनी के संचालक पर करीब सात लाख रुपए बकाया था। बकाया वसूली के लिए गढ़ तहसील से दुकान स्वामी के खिलाफ आरसी भी जारी की गई थी। उन्होंने बताया कि बकाया रशीद जमा न करने के लिए दुकान स्वामी को कई बार नोटिस दिए गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार को तहसीलदार वेद प्रकाश सोनी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बीज भंडार की दुकान को सील कर दिया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























