
हापुड़: तहसील चौराहे पर ऑटो चालकों की मनमानी, दुकानदारों से करते हैं गाली-गलौज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का तहसील चौराहा ऑटो का अवैध अड्डा बन चुका है। मौके पर यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात रहते हैं लेकिन वह पूरी तरह ऑटो चालकों की मनमानी पर लगाम कसने में नाकाम साबित हो रहे हैं। जब तहसील चौराहे पर मौजूद दुकानदार ऑटो चालकों से ऑटो आगे पीछे करने की कहते हैं तो वह उनके साथ गाली गलौज करते हैं जिसकी वजह से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ऑटो चालकों की मनमानी के कारण लोगों को बेहद परेशानी होती है। यह ऑटो चालक सड़क पर बेतरतीब ऑटो लगा देते हैं जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित होता है। दुकानदारों, व्यापारियों की मांग है कि मनमानी करने वाले और गाली गलौज करने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ विभाग को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ग्राहकों, व्यापारियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























