
कांवड़ शिविर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिंभावली में सुरक्षा समिति की बैठक
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए कांवड़ शिविरों में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सिंभावली थाने में सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने की। कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों के खाने-पीने की व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाए।
दुर्घटना से बचाव: शिविरों में LT लाइन, पंखे और लोहे के सामान में करंट आने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरती जाए ताकि कोई दुर्घटना न हो। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सभी की है।असामाजिक तत्वों, गांजा, शराब, जुआ जैसे अपराधों पर कड़ी नजर रखें। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरूक किया जाए।
गांव में सुरक्षा को लेकर गांव के बाहर पहरा लगाने की कोशिश करें। पुलिस हर समय आपके साथ है। इस अवसर पर प्रधान दुष्यंत बंगोली और प्रधान शीशपाल सदाकत आस मोहम्मद शपथ अली नदीम सलीम चौधरी इकबाल इसरार मोहम्मद,अमित परविंदर कुमार संदीप कुमार सहित अन्य ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़























