
👁 9 views Views
ठगी के रुपए पुलिस ने वापस कराए, जताया आभार
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक व्यक्ति के साथ 15000 रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित के रुपए वापस कराए। इस अवसर पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
गांव कनिया के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले उनके साथ ₹15,000 की ठगी हुई थी। उसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत की। पुलिस ने अथक प्रयास के बाद आखिर पीड़ित के रुपए वापस कराए। इस दौरान उन्होंने बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों का आभार जताया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























