
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ जज के पेशकार के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो सगे भाइयों पडोसी से ही 3 लाख 87 हजार रूपए हड़प लिए। इस सिलसिले में पुलिस ने लज्जापुरी हापुड के दो सगे भाइयों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार हापुड के मौहल्ला लज्जापुरी की गली-3 में रहने वाले कैलाश ने बताया है कि पडोस की गली नंबर-4 लज्जापुरी में रहने वाले दो सगे भाई हरीश व सुशील ने उनसे कहा कि मेरठ कचहरी में जज के पेशकार की जगह निकली है,हम आपकी बेटी की नौकरी पेशकार के पद पर लगवा सकते है बशर्त है कि 7 लाख रुपए खर्च करने होंगे।कैलाश ने इतनी अधिक धन राशि खर्च करने में असमर्थता व्यक्त की तो दोनो भाई 5 लाख रुपए पर तैयार हो गये।पैसे देने का सिलसिला जून-2020 मे शुरू हुआ और विभिन्न तिथि में रुपए देकर दोनो सगे भाई पर 3.87 हजार रूपए पहुंच गए। आरोपी दोनो सगे भाईयो ने फर्जी नियुक्ति पत्र लाकर दे दिया।इस बात पता उस समय चला जब वह एक सितंबर-2021 अपनी बेटी के साथ नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा।कैलाश ने दोनो भाइयों से नकदी लौटाने को कहा तो उसने नकदी वापिस नही की और चक्कर कराता रहा।आखिर कैलाश न्यायालय की शरण में गया और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनो सगे भाई हरीश व सुशील अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का धंधा भी करते है।


























