👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के एसडीएम विवेक कुमार यादव का शासन ने तबादला कर दिया है जिन्हें उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक पद पर स्थानांतरित किया गया है। विभाग के प्रमुख सचिव मदन सिंह ने तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं और आदेश में कहा है कि एसडीएम विवेक यादव तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करें। ऐसा न करने की स्थिति में आदेश को अनुशासनहीनता माना जाएगा और नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
























