हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसुनवाई के दौरान महीपाल पुत्र रमली निवासी ग्राम निजामपुर द्वारा अपने बाग में जा रहे नाले के पानी के सम्बन्ध में शिकायत की गई थी जिसके बाद शुभम श्रीवास्तवा, उप जिलाधिकारी (सदर) हापुड़ द्वारा स्वंय आई0जी0एल0 एंव राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मुरादाबाद की टीम के साथ ग्राम प्रधान एवं शिकायतकर्ता की उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को तत्काल समस्या का समाधान कराये जाने हेतु निर्देशित भी किया गया। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए वह तत्पर हैं। उनका उद्देश्य है कि समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र से शीघ्र निस्तारण हो. इसी क्रम में वह निजामपुर पहुंचे और शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करने के लिए निर्देश दिए।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























